कोरबा: दुर्गा पंडाल से लौट रहे युवक पर चाकू की नोक पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू की नोक पर हमला कर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर में दबोच लिया और चाकू सहित पंच बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आयुष अग्रवाल अपनी मां को दुर्गा पंडाल छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मितेश केंवट नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने चाकू अड़ाकर आयुष की पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।पीड़ित ने तुरंत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और आरोपी मितेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चाकू और पंच बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं में शामिल रह चुका है और इलाके में दहशत फैलाता रहा है। वर्ष 2022 में भी उसके खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।इलाके के निवासियों ने पुलिस से लगातार गश्त बढ़ाने और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • KAMAL MAHANT

    शांति नगर, वार्ड क्रमांक- 09, नगर पंचायत- पाली, जिला- कोरबा पिन कोड- 495449 मो.नं.- +91 8103050010

    Related Posts

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत तुलसी (तिल्दा) में रविवार को आयोजित भव्य महाभंडारा समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित…

    Read more

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद