किसानों के लिए नई योजनाओं पर विचार करेगी सरकार, आज दोपहर साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर। नवा रायपुर के महानदी भवन में आज दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें प्रदेश के सभी मंत्री शामिल रहेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।बैठक में खासकर किसानों से जुड़ी नई योजनाओं, सब्सिडी, आधुनिक कृषि तकनीक और सहकारी समितियों को मजबूत करने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने जैसे प्रस्ताव भी शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और नई योजनाओं की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। विभागीय अधिकारी और मंत्री बीते सोमवार से ही इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।यह इस महीने की दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 9 सितंबर को हुई बैठक में प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि 30 सितंबर की बैठक में किसानों और आम जनता से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

  • KAMAL MAHANT

    शांति नगर, वार्ड क्रमांक- 09, नगर पंचायत- पाली, जिला- कोरबा पिन कोड- 495449 मो.नं.- +91 8103050010

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी सूची आज जारी कर दी गई। इस सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए और अनुभवी…

    Read more

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद