तिल्दा-नेवरा के थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की शानदार कार्रवाई — 22 दिन में पकड़े 8 अपराधी, 2.85 करोड़ की ज्वेलरी बरामद

तिल्दा-नेवरा के थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की शानदार कार्रवाई ने फिर साबित कर दिया कि मेहनत और सूझबूझ से कोई भी केस असंभव नहीं होता। रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स डकैती कांड में जहां अपराधियों ने करीब 2.85 करोड़ रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी लूट ली थी, वहीं तिल्दा-नेवरा पुलिस ने इस पूरे गिरोह को धर दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की।थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने लगातार 22 दिनों तक बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अभियान चलाया। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर नेटवर्क के सहारे पुलिस ने गिरोह की लोकेशन ट्रेस की और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया। इन अपराधियों के खिलाफ बिहार और झारखंड में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज थे, साथ ही ₹1 लाख का इनाम भी घोषित था।पुलिस टीम की सूझबूझ और तिवारी के मजबूत नेतृत्व के चलते गिरोह के सरगना समेत आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके ठिकानों से 2.85 करोड़ रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई।माननीय सत्र न्यायालय ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास और ₹50,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।इस ऐतिहासिक फैसले के बाद तिल्दा-नेवरा में गर्व और खुशी का माहौल है। लोगों ने थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की ईमानदार और जुझारू कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। तिवारी की यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण बनी, बल्कि अपराधियों के बीच कानून का भय भी फिर से स्थापित किया।कानून की जीत हुई — अपराध की हार।

  • KAMAL MAHANT

    शांति नगर, वार्ड क्रमांक- 09, नगर पंचायत- पाली, जिला- कोरबा पिन कोड- 495449 मो.नं.- +91 8103050010

    Related Posts

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Read more

    शांतिपूर्ण जनसुनवाई के साथ आगे बढ़ी एस आर एस स्टील एंड पावर परियोजना, कोनारी को विकास की नई दिशा

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम कोनारी में प्रस्तावित एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा।विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौलतिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 को बड़ी सौगात: गार्डन व चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 को बड़ी सौगात: गार्डन व चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति

    भरतनाट्यम में ऐतिहासिक उपलब्धि: तनुजा वर्मा ने तिल्दा-नेवरा का नाम किया रोशन

    भरतनाट्यम में ऐतिहासिक उपलब्धि: तनुजा वर्मा ने तिल्दा-नेवरा का नाम किया रोशन