तिल्दा नेवरा।विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौलतिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • KAMAL MAHANT

    शांति नगर, वार्ड क्रमांक- 09, नगर पंचायत- पाली, जिला- कोरबा पिन कोड- 495449 मो.नं.- +91 8103050010

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी सूची आज जारी कर दी गई। इस सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए और अनुभवी…

    Read more

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्व

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद